• Home
  • मुख्य समाचार
  • योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह
Image

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह

बक्सर, 21 जून (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑफिसर्स क्लब में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य योगाचार्य श्री श्वेतांक आनंद ने उपस्थित लोगों को व्यस्त जीवनशैली के बीच स्वस्थ रहने के लिए सूक्ष्म योग एवं प्राणायाम की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग एक सरल, सुलभ और प्राकृतिक पद्धति है, जिसके माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग करने तथा अपने परिवार के सदस्यों को भी इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग की सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। विश्वविद्यालय परिसर में प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित योग सत्र में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। योग दिवस के सफल आयोजन ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top