• Home
  • मुख्य समाचार
  • मोहित कुशवाहा पर फिर जताया भरोसा, तीसरी बार युवा जदयू बक्सर की कमान; कार्यकर्ताओं में जश्न
Image

मोहित कुशवाहा पर फिर जताया भरोसा, तीसरी बार युवा जदयू बक्सर की कमान; कार्यकर्ताओं में जश्न

बक्सर, 01 अक्टूबर (विक्रांत) युवा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश नेतृत्व ने मोहित कुशवाहा को लगातार तीसरी बार युवा जदयू बक्सर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और जिले के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इसे संगठन में उनके कार्यों और सक्रियता पर नेतृत्व के भरोसे के रूप में देखा। पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मोहित कुशवाहा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताना उनके लिए सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, युवा जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल, संटू पटेल और पटना महानगर अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। मोहित कुशवाहा ने कहा कि नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बक्सर जिले में युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें एकजुट करने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘न्याय के साथ विकास’ और सुशासन से जुड़ी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प जताया।

उनकी पुनर्नियुक्ति पर जदयू के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और मोहित कुशवाहा को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा जदयू का संगठन जिले में और मजबूत होगा।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top