• Home
  • मुख्य समाचार
  • मूसलाधार बारिश का कहर: सुरक्षा बांध टूटा, सड़क बही, 150 घरों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कटा
Image

मूसलाधार बारिश का कहर: सुरक्षा बांध टूटा, सड़क बही, 150 घरों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कटा

मुंगेर, 20 जुलाई (प्रभात यादव) लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हवेली खड़गपुर प्रखंड में तबाही मचा दी है। गंगटा पंचायत के बसमता गांव के समीप सती नदी का सुरक्षा बांध टूटने और सड़क बह जाने से करीब 150 घरों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम और जरूरी सेवाओं के लिए अब करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।ग्रामीणों के अनुसार, बगरा नदी का पानी पुलिया बंद रहने के कारण तेज दबाव के साथ सती नदी में पहुंचा। जल निकासी बाधित होने से सुरक्षा बांध अधिक देर तक दबाव नहीं झेल सका और ध्वस्त हो गया। इसके साथ ही संपर्क सड़क भी बह गई।

इस घटना से बसमता, घुघलाडीह, बिहवे और पहाड़पुर गांवों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल दिनेश यादव, सुधीर पंडित, बाबूलाल यादव सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नदी की जमीन पर अतिक्रमण और पुलिया बंद किए जाने से जल निकासी बाधित हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण हटाकर पुलिया खोली गई होती तो इतनी बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं होती। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता चंद्रकांत और गंगटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने पुलिया खोलकर जल निकासी शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पहले जमीन की मापी और अतिक्रमण की जांच कराने की मांग रख दी। कनीय अभियंता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो आसपास के क्षेत्रों में और अधिक नुकसान हो सकता है। इधर, लगातार वर्षा के कारण मनी, डंगरी, महाने, खर्रा और जोकिया समेत कई नदियां उफान पर हैं। अनुमंडलीय अस्पताल और अंचल कार्यालय परिसर भी जलमग्न हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सद्भावना घाट स्थित काजवे पुलिया पर करीब छह फीट पानी बहने से वैकल्पिक मार्ग भी बंद हो गया है। हालांकि, इस बारिश से धान की रोपनी कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को सबसे पहले टूटे बांध और संपर्क मार्ग की मरम्मत कर जनजीवन सामान्य बनाने पर प्राथमिकता देनी चाहिए।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top