• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुहर्रम पर पटना में ट्रैफिक अलर्ट: कई प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री, भारी वाहनों पर सख्त रोक
Image

मुहर्रम पर पटना में ट्रैफिक अलर्ट: कई प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री, भारी वाहनों पर सख्त रोक

पटना, 25 जून (अविनाश कुमार) मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 26 और 27 जून को शहर के विभिन्न इलाकों में आयोजित होने वाले जुलूसों के मद्देनजर पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, करगिल चौक से अशोक राजपथ होते हुए पटना सिटी जाने वाली सभी प्रकार की गाड़ियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों को बाकरगंज मोड़, रामगुलाम चौक, एग्जीबिशन रोड, चिरैयाटांड़ पुल और ओल्ड बाइपास के रास्ते जाने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) को भी वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं पटना सिटी से गांधी मैदान की ओर आने वाले वाहनों को भी अशोक राजपथ का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को पटना सिटी चौक मोड़ से अगमकुआं, ओल्ड बाइपास तथा गायघाट पुल के नीचे से बिस्कोमान गोलंबर होकर गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने मुख्य मार्गों के अलावा कई संपर्क सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। जीपीएम रोड, मखनिया कुआं, खजांची रोड, सब्जीबाग रोड, रमना रोड और गांधी चौराहा से किसी भी वाहन को सीधे अशोक राजपथ पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इन मार्गों को जुलूस के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद रखा जाएगा। यातायात विभाग ने भारी वाहनों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं।

नौबतपुर से एम्स-फुलवारीशरीफ-अनीसाबाद मार्ग पर सभी भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जीरो माइल से आने वाले भारी कमर्शियल वाहनों को बैलदारीचक, बिहटा-सरमेरा पथ, नौबतपुर और विक्रम मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य लें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके तथा मुहर्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top