• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं ने तोड़े पुलिसकर्मी के टांग, 112 की टीम ने एसकेएमसीएच पहुँचाया
Image

मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं ने तोड़े पुलिसकर्मी के टांग, 112 की टीम ने एसकेएमसीएच पहुँचाया

मुजफ्फरपुर, 05 सितम्बर (संतोष गुप्ता) औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान चौकीदार पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में चौकीदार मोहम्मद जैनुल के दाहिने पैर की एड़ी की हड्डी टूट गई। घायल चौकीदार को इलाज के लिए पहले एसकेएमसीएच और बाद में बेहतर उपचार के लिए पटना भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस धारा 41 के तहत जमानती वारंट से संबंधित आरोपी की जानकारी लेने के लिए सरहंचिया गांव पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सुभाष बैठा बाइक से शराब की डिलीवरी कर रहा है। लोगों के अनुसार, बाइक की डिक्की में शराब रखी हुई थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने के बाद आरोपी के बाइक की डिक्की में शराब दिखाई देने की बात सामने आई। इसके बाद वह वहां से भागने लगा। बताया गया कि भागने के दौरान वह एक गैराज में पहुंचा और वहां से लोहे की रॉड उठा ली। इसी दौरान चौकीदार मोहम्मद जैनुल ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने रॉड से वार कर दिया, जिससे चौकीदार के दाहिने पैर की एड़ी में गंभीर चोट लगी और हड्डी टूट गई। घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही घटना के दौरान मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।

घायल चौकीदार को डायल-112 की टीम ने एसकेएमसीएच पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज पटना में चल रहा है।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शराब की कथित डिलीवरी और चौकीदार पर हमले को लेकर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top