• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: निजी वाहनों को टोल टैक्स से राहत, फारबिसगंज को एयरपोर्ट- मेडिकल कॉलेज की सौगात
Image

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: निजी वाहनों को टोल टैक्स से राहत, फारबिसगंज को एयरपोर्ट- मेडिकल कॉलेज की सौगात

पटना, 07 जुलाई (पटना डेस्क ) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने अररिया दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर आम लोगों को बड़ी राहत देने का संदेश दिया। स्टेट हाईवे और पुलों पर टोल टैक्स, ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर लगाए जाने वाले टैक्स, फारबिसगंज के विकास और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर उन्होंने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। टोल टैक्स को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राज्य के स्टेट हाईवे और पुलों पर टोल टैक्स केवल व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों से ही लिया जाएगा। निजी और पारिवारिक उपयोग में आने वाले वाहनों को किसी भी प्रकार का टोल टैक्स नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री के इस बयान से लाखों निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर ₹1200 टैक्स लगाए जाने की चर्चाओं पर भी मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह प्रावधान केवल उन लोगों पर लागू होगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घरों से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकायों को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पहले 15वें वित्त आयोग के तहत बिहार को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए थे, जबकि अब इस राशि को बढ़ाकर 50 हजार करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई है। साथ ही राज्यों को अपने स्थानीय संसाधनों में वृद्धि करने का भी निर्देश दिया गया है।मुख्यमंत्री ने अररिया जिले के फारबिसगंज क्षेत्र के लिए भी दो बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी की जाएगी। इन परियोजनाओं से सीमांचल क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधियों और घुसपैठियों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है और कानून तोड़ने वालों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी या तो अपनी गतिविधियां छोड़ दें या फिर बिहार छोड़ने के लिए तैयार रहें। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार सुशासन, विकास और सुरक्षित बिहार के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top