• Home
  • मुख्य समाचार
  • मरीन ड्राइव किनारे ठेला-खोमचा पर कसेगा सिस्टम का शिकंजा, 2.96 करोड़ से बनेगा हाईटेक वेंडिंग जोन
Image

मरीन ड्राइव किनारे ठेला-खोमचा पर कसेगा सिस्टम का शिकंजा, 2.96 करोड़ से बनेगा हाईटेक वेंडिंग जोन

पटना, 04 अप्रैल (अविनाश कुमार) जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के किनारे अनियमित रूप से लगने वाले ठेला-खोमचा दुकानदारों को अब जल्द ही व्यवस्थित ठिकाना मिलने जा रहा है। नगर निगम ने दीघा गोलंबर के पास करीब 55 हजार वर्गफीट क्षेत्र में आधुनिक वेंडिंग जोन विकसित करने की दिशा में तेज कदम बढ़ाए हैं। फिलहाल स्थल पर भूमि समतलीकरण और मिट्टी भराई का काम जारी है।

परियोजना के तहत यहां पीसीसी सड़क, भूमिगत नाला और पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र को रोशन करने के लिए हाई मास्ट लाइट भी लगाई जाएगी। पूरे कार्य पर कुल 2.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसे छह माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। निर्माण कार्य की निगरानी नगर विकास प्रमंडल, पाटलिपुत्र के कार्यपालक अभियंता करेंगे। खर्च का ब्यौरा भी तय कर दिया गया है।

पीसीसी सड़क और पेवर ब्लॉक पर 1.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि नाला निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों पर 1.57 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। प्रस्तावित वेंडिंग जोन में वेंडरों और ग्राहकों के लिए फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने और खटालों को पहले ही हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है। दीघा गोलंबर से सूर्य मंदिर तक की सड़क को इस जोन के लिए चिह्नित किया गया है। मरीन ड्राइव से जोड़ने के लिए 16 फीट चौड़ा फुट ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। यह योजना शहर के छह अंचलों में 31 नए वेंडिंग जोन विकसित करने की बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसे कदमकुआं मॉडल पर लागू किया जाएगा। करीब 200 करोड़ की इस योजना का लक्ष्य ट्रैफिक जाम कम करना और सफाई व्यवस्था में सुधार लाना है। निर्माण कार्य 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top