• Home
  • मुख्य समाचार
  • भ्रष्टाचारियों के लिए बिहार में नहीं बची कोई जगह, विकसित भारत संकल्प सभा में गरजे मंत्री संजय सिंह टाइगर
Image

भ्रष्टाचारियों के लिए बिहार में नहीं बची कोई जगह, विकसित भारत संकल्प सभा में गरजे मंत्री संजय सिंह टाइगर

नालंदा, 20 जून (अविनाश पांडेय) भारतीय जनता पार्टी, नालंदा द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा” में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और बिहार में सुशासन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के लिए अब कोई स्थान नहीं है तथा सरकार भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री संजय सिंह टाइगर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले अनेक चुनौतियों से जूझ रहा भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, तकनीक और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र गोप ने किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल भी मौजूद रहे। सभा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।कार्यक्रम के अंत में सतीश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, तेजस्विता राधा, शिवशंकर दास, साबो देवी, डॉ. आशुतोष कुमार, शिवरतन प्रसाद, अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, रंजू कुमारी, अनिता कुमारी, राजीव रंजन, राजेश्वर प्रसाद सिंह, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, विकास कुमार, रूचि श्रीवास्तव, विकास चंद्रवंशी, महेंद्र सिंह यादव एवं अमित शान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top