• Home
  • मुख्य समाचार
  • भुगतान में कटौती से भड़का सफाईकर्मियों का गुस्सा: नगर परिषद में धरना, अधिकारियों के आश्वासन पर काम शुरू
Image

भुगतान में कटौती से भड़का सफाईकर्मियों का गुस्सा: नगर परिषद में धरना, अधिकारियों के आश्वासन पर काम शुरू

बक्सर, 17 सितम्बर (विक्रांत) नगर परिषद डुमरांव के सफाईकर्मियों ने भुगतान में कटौती से नाराज होकर गुरुवार सुबह नगरपालिका बाजार कैंपस में धरना देकर सफाई कार्य बाधित कर दिया। सफाईकर्मियों का आरोप था कि हड़ताल अवधि के भुगतान को लेकर सहमति बनने के बावजूद उनके बैंक खातों में जुलाई और अगस्त का भुगतान निर्धारित तरीके से नहीं किया गया। हड़ताल के दौरान एनजीओ द्वारा किए गए भुगतान की राशि को काटकर दोबारा भुगतान किए जाने से कर्मियों में आक्रोश बढ़ गया।

बताया गया कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में संयुक्त संघर्ष मोर्चा की राज्यव्यापी हड़ताल के दौरान नगर परिषद के साथ वार्ता हुई थी। इसमें हड़ताल अवधि की राशि का भुगतान करने पर सहमति बनी थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सफाईकर्मियों के खातों में जुलाई और अगस्त की राशि भेजी जानी थी। लेकिन भुगतान में कटौती किए जाने के बाद गुरुवार को कर्मियों ने काम रोककर विरोध जताया। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की डुमरांव शाखा के सचिव शिव शंकर तिवारी और युवा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने पहले मामले का समाधान करने की मांग रखी।

सूचना मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे और नगर स्वच्छता अधिकारी राजीव रंजन मौके पर पहुंचे।अधिकारियों और सफाईकर्मियों के बीच बातचीत के बाद एनजीओ द्वारा काटी गई राशि वापस करने पर सहमति बनी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि हड़ताल अवधि के भुगतान का आदेश एनजीओ को दिया गया था। कंपनी की ओर से गलती से राशि काट ली गई है।

उन्होंने अधिकतम शुक्रवार दोपहर तक सभी सफाईकर्मियों के खातों में काटी गई राशि का भुगतान होने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त कर सफाई कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान दीपक बास्फोर, कृष्णा बास्फोर, मिथिलेश राम, धर्मेन्द्र डोम, संजीत यादव, संजय सिंह समेत नगर परिषद के कई सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top