• Home
  • रेलवे
  • भीषण गर्मी में राहत की सौगात, समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत
Image

भीषण गर्मी में राहत की सौगात, समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत

समस्तीपुर, 23 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) बढ़ती गर्मी और ट्रेनों में उमड़ती भीड़ के बीच यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पश्चिम रेलवे ने लंबी दूरी के यात्रियों को राहत देने के लिए समस्तीपुर जंक्शन से उधना स्टेशन के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस फैसले से खासकर मजदूरों, कामकाजी लोगों और सामान्य यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल और 1 मई को शाम 7:00 बजे समस्तीपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:45 बजे उधना पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर स्पेशल 24, 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे उधना से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 4:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

इसमें बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं। गौरतलब है कि यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, यानी यात्री बिना रिजर्वेशन के भी सफर कर सकेंगे। इससे उन लोगों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ती है या जिन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की तारीख और समय की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। गर्मी के इस सीजन में यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए किसी राहत से कम नहीं मानी जा रही है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top