• Home
  • राजनीति
  • भाजपा डुमरी मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, कार्यकर्ताओं को मिला विशेष मंत्र
Image

भाजपा डुमरी मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, कार्यकर्ताओं को मिला विशेष मंत्र

बक्सर, 14 जून (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा डुमरी मंडल की मासिक बैठक शनिवार को बड़का सिंहनपुरा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर कुंवर ने की, जबकि संचालन जिला सोशल मीडिया संयोजक हेमंत कुमार ने किया। बैठक प्रभारी जितेंद्र दुबे की उपस्थिति में पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने, एक-दूसरे से मिलने-जुलने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मंत्र दिया। साथ ही जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को सुनने तथा उसके प्रसारण से संबंधित जानकारी को सरल एप पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई।

कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बृजेश ओझा, संतोष राय, अशोक यादव, धर्मेंद्र दुबे, बद्री विशाल ओझा, मुन्ना ओझा, रमाशंकर प्रधान, जेएस नंदन कुंवर, धनंजय कुमार राय, बबलू ओझा, देवेंद्र ठाकुर एवं रंजन कुंवर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top