• Home
  • मुख्य समाचार
  • भागलपुर को मिलेगा विकास का नया आयाम, मेयर ने 220 करोड़ की स्वच्छता योजना और बड़े प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान
Image

भागलपुर को मिलेगा विकास का नया आयाम, मेयर ने 220 करोड़ की स्वच्छता योजना और बड़े प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान

पटना, 17 अगस्त (पटना डेस्क) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की आजादी के महान बलिदानियों को नमन करते हुए भागलपुर के समग्र विकास का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देश की आजादी, लोकतंत्र और बलिदान की अमर पहचान है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के छंदों के साथ हुई, जिसके बाद मेयर ने शहर के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।मेयर ने कहा कि आजादी के 80वें वर्ष में भागलपुर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि मलिन बस्तियों के विकास पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे उन्हें निर्मल बस्तियों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक बनाने के लिए 220 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है। इसके तहत प्रत्येक घर से कचरा संग्रह कर सीधे डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाएगा, जहां वैज्ञानिक तरीके से उसका प्रसंस्करण होगा। निगम को इसके लिए 22 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जहां एमआरएफ सेंटर, बायोगैस प्लांट और आवारा कुत्तों के उपचार की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। मेयर ने बताया कि शहर के गेंदखाना, टीएनबी कालेजिएट स्कूल और हाउसिंग बोर्ड परिसर में नए पार्क बनाए जा रहे हैं। तिलकामांझी चौक का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण भी तेजी से चल रहा है।

शहर में 5,000 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जबकि 410 प्याऊ और कई डीप बोरिंग से पेयजल व्यवस्था मजबूत की जा रही है। गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और बरारी वाटर वर्क्स में नए जलशोधन संयंत्र का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि 74 सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि 142 करोड़ रुपये की योजना से जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। भोलानाथ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। समारोह में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, उपमेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य, पार्षद और निगमकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top