• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में रफ्तार की नई क्रांति: पटना से चार शहरों तक दौड़ेगी रैपिड रेल, कैबिनेट की मंजूरी से विकास को मिलेगी नई उड़ान
Image

बिहार में रफ्तार की नई क्रांति: पटना से चार शहरों तक दौड़ेगी रैपिड रेल, कैबिनेट की मंजूरी से विकास को मिलेगी नई उड़ान

पटना, 08 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में आधुनिक और तेज परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को पटना से चार प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराने की मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद बिहार में रैपिड रेल चलाने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।सरकार की योजना के अनुसार रैपिड रेल पटना से मुजफ्फरपुर (हाजीपुर और सोनपुर होते हुए), बेगूसराय, आरा और गयाजी तक संचालित की जाएगी। इन चार कॉरिडोर के विकसित होने से राजधानी और आसपास के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा पहले से कहीं अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

परियोजना के लिए अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (एएआर) और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को सौंपी गई है। यही संस्था दिल्ली-एनसीआर में रैपिड रेल परियोजनाओं का सफल संचालन और विकास कर रही है। अब बिहार में भी इसी मॉडल पर आधुनिक परिवहन नेटवर्क विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि रैपिड रेल परियोजना राज्य के सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देगी। इससे शहरों के बीच आवागमन आसान होगा, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और शहरी विकास को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार को आधुनिक आधारभूत संरचना से लैस करने के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है।

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पटना एम्स के विस्तार को मंजूरी देते हुए दानापुर के भूसौला में 26.76 एकड़ भूमि अधिग्रहण का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना पर लगभग 348.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा को भी नई मजबूती मिलेगी। रैपिड रेल और एम्स विस्तार की इन दो बड़ी परियोजनाओं को बिहार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 23 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

मुजफ्फरपुर को सीएम की सौगात: 1047 करोड़ की 981 योजनाओं का शुभारंभ, एयरपोर्ट से रैपिड रेल तक कई बड़े ऐलान

मुजफ्फरपुर, 13 जुलाई (संतोष गुप्ता) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर को विकास की नई उड़ान देने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top