• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में बाढ़ से जंग: 1117 करोड़ की लगत से बड़ी तैयारी, दरभंगा एम्स को बचाने के लिए बनेगा रिंग बांध
Image

बिहार में बाढ़ से जंग: 1117 करोड़ की लगत से बड़ी तैयारी, दरभंगा एम्स को बचाने के लिए बनेगा रिंग बांध

पटना, 02 अप्रैल (अविनाश कुमार) मॉनसून 2026 से पहले बिहार सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। राज्य में 1117 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 384 परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। यह अहम फैसला बिहार राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने की।

बैठक में मंत्री ने सभी तटबंधों की सख्त निगरानी के निर्देश देते हुए इंजीनियरों को खुद स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर संवेदनशील क्षेत्रों में मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। सबसे बड़ा फैसला दरभंगा एम्स को बाढ़ के खतरे से बचाने को लेकर लिया गया। इसके लिए 92.66 करोड़ रुपये की लागत से रिंग बांध, ड्रेनेज चैनल, पंप हाउस और संप का निर्माण कराया जाएगा। बैठक में 30 करोड़ से अधिक लागत वाली पांच प्रमुख परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब है कि दरभंगा में 750 बेड वाला अत्याधुनिक एम्स अस्पताल निर्माणाधीन है, जिसका शिलान्यास नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2024 में किया था। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बन रहे इस प्रोजेक्ट की सुरक्षा को लेकर सरकार अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।

Releated Posts

नालंदा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की बड़ी तैयारी: अस्पताल अलर्ट मोड में, हजारों चापाकल दुरुस्त, विकास योजनाओं पर सख्त निर्देश

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में संभावित बाढ़ और सुखाड़ 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क…

नालंदा बना स्वास्थ्य सेवा का मॉडल: अस्पतालों में अब दिखेगा डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिला अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे बिहार के लिए मिसाल बनता…

झमाझम बारिश से मिली राहत: लेकिन खुल गई नगर निगम की पोल, बिहारशरीफ की सड़कों पर घुटनों तक पानी

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश…

बक्सर में हाईवे पर सख्ती: 60 दिन में हटेंगे अवैध कब्जे, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बक्सर, 29 मई (विक्रांत) राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों, अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top