• Home
  • राजनीति
  • बिहार भाजपा में विधान परिषद मंथन: 9 सीटों पर सियासी गणित सेट, 70 नामों पर मंथन
Image

बिहार भाजपा में विधान परिषद मंथन: 9 सीटों पर सियासी गणित सेट, 70 नामों पर मंथन

पटना, 19 में (पटना डेस्क) बिहार में अगले महीने खाली होने वाली विधान परिषद सीटों को लेकर भाजपा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई कोर कमेटी की अहम बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर गहन मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने की, जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इसमें मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ विधान परिषद की रिक्त हो रही नौ सीटों के सियासी समीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार भाजपा के हिस्से में चार सीटें, जदयू को तीन, लोजपा (रामविलास) को एक और विपक्ष को एक सीट मिलने की संभावना जताई गई। भाजपा के खाते में आने वाली चार सीटों के लिए पार्टी नेताओं ने लगभग 60 से 70 संभावित नामों पर विचार किया। हालांकि किसी एक नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। पार्टी की परंपरा के अनुसार हर सीट के लिए तीन-तीन नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे, जिसके बाद अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। बैठक में प्रदेश भाजपा कमेटी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। नई कमेटी में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों के नामों पर भी नेताओं ने विचार-विमर्श किया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति भी बनाई गई। आगामी योग दिवस और जिला स्तर पर चल रहे पार्टी प्रशिक्षण शिविर को मंडल स्तर तक विस्तार देने को लेकर भी बैठक में मंथन हुआ। बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद राधामोहन सिंह, डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नागेंद्र, भीखू भाई दलसानिया और दीपक प्रकाश समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top