• Home
  • रेलवे
  • बिहारशरीफ स्टेशन पर चला लाल गाड़ी का सख्त अभियान: 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूले 1.29 लाख रुपये जुर्माना
Image

बिहारशरीफ स्टेशन पर चला लाल गाड़ी का सख्त अभियान: 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूले 1.29 लाख रुपये जुर्माना

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को बिहारशरीफ स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन (लाल गाड़ी) के साथ सघन जांच अभियान चलाकर बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा दिया।

अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 13234, 63365, 12391, 13354, 63368 और 12392 की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के दौरान 209 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने सभी यात्रियों से जुर्माने के रूप में 1,29,525 रुपये वसूल कर रेल राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। दानापुर मंडल के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उचित टिकट लेकर यात्रा करने की आदत को बढ़ावा देने और रेलवे को राजस्व नुकसान से बचाने के उद्देश्य से चलाया गया।

अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवे नियमों की जानकारी भी दी गई तथा भविष्य में वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की गई। इस सख्त कार्रवाई का असर तुरंत देखने को मिला। पटना-राजगीर रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें नजर आईं। बड़ी संख्या में यात्रियों ने टिकट खरीदकर यात्रा करना शुरू किया, जिससे रेलवे अधिकारियों ने इसे जागरूकता अभियान की बड़ी सफलता बताया।

पूर्व मध्य रेल ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या उचित यात्रा प्राधिकार के साथ ही रेल यात्रा करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top