• Home
  • मुख्य समाचार
  • बाढ़ से पहले हाई अलर्ट पर बक्सर प्रशासन: डीएम ने SDRF कैंप पहुंच जांची तैयारियां, 60 बोट समेत बचाव संसाधनों का लिया जायजा
Image

बाढ़ से पहले हाई अलर्ट पर बक्सर प्रशासन: डीएम ने SDRF कैंप पहुंच जांची तैयारियां, 60 बोट समेत बचाव संसाधनों का लिया जायजा

बक्सर, 24 जून (विक्रांत) आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की चुनौती को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने SDRF भवन का निरीक्षण कर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध संसाधनों, बचाव उपकरणों तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने बक्सर में प्रतिनियुक्त SDRF टीम की तैयारियों पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को SDRF के सहयोग से आपदा प्रबंधन संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया, ताकि बाढ़ या अन्य आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को भी आवश्यक संपर्क पथों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सड़क संपर्क सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है, इसलिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच मार्गों को मजबूत बनाया जाए।

जिला पदाधिकारी ने SDRF अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही समयबद्ध और प्रभावी रिस्पांस दिया जाए। साथ ही उपलब्ध संसाधनों के नियमित निरीक्षण, रख-रखाव और उपयोगिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि SDRF भवन में कुल 60 बीएम बोट, पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, स्विमिंग ट्यूब तथा अन्य अत्याधुनिक बचाव उपकरण उपलब्ध हैं। डीएम ने सभी उपकरणों को हर समय उपयोग के लिए तैयार रखने और उनके समुचित संधारण का निर्देश दिया।

मानसून के आगमन से पहले प्रशासन की इस सक्रियता को संभावित बाढ़ से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top