• Home
  • मुख्य समाचार
  • बाढ़ में डूबे समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-बगहा-बेतिया स्टेशन: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, रेलवे ने खोली फर्जी दावे की पोल
Image

बाढ़ में डूबे समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-बगहा-बेतिया स्टेशन: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, रेलवे ने खोली फर्जी दावे की पोल

समस्तीपुर, 06 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) भारी बारिश और बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी वीडियो ने रेल यात्रियों के बीच खलबली मचा दी है। पिछले 10-15 दिनों से फेसबुक, ‘एक्स’ और यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ वीडियो तेजी से प्रसारित किए जा रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि बाढ़ और बारिश के कारण समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पानी में डूब गए हैं। हालांकि, रेल प्रशासन ने इन दावों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक करार दिया है।समस्तीपुर रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऐसे सभी वीडियो और दावे असत्य, निराधार और भ्रामक हैं।

संबंधित स्टेशनों पर रेल परिचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं भी सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। रेलवे के अनुसार, फर्जी वीडियो और पोस्ट के जरिए यात्रियों तथा आम लोगों के बीच अनावश्यक भय, भ्रम और दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन ने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विधिवत शिकायत और आपत्ति दर्ज कराई है। इसके साथ ही भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वाले संदिग्ध प्रोफाइल और अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या पोस्ट को बिना सत्यापन के सही न मानें और न ही उसे आगे साझा करें।

अफवाह फैलाने वाली सामग्री सामने आने पर लोग संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं। रेलवे ने कहा है कि रेल परिचालन, ट्रेनों की स्थिति और यात्री सुविधाओं से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक रेलवे स्रोतों पर भरोसा किया जाए। सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो को देखकर यात्रियों को घबराने के बजाय उसकी सत्यता की पुष्टि करनी चाहिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top