• Home
  • मुख्य समाचार
  • बाढ़ में घिरे तीन गाँव: राहत-बचाव पर सवाल, RYA-माले टीम ने लिया जायजा
Image

बाढ़ में घिरे तीन गाँव: राहत-बचाव पर सवाल, RYA-माले टीम ने लिया जायजा

बक्सर, 05 सितम्बर (विक्रांत) ब्रह्मपुर प्रखंड की उत्तरी नैनीजोर पंचायत में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पंचायत के ढाबी, गजाधर डेरा और तार गांव पानी से घिर गए हैं। संपर्क मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को भोजन, पीने का पानी, दवा और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों के लिए चारे का संकट भी गहराने लगा है। रविवार को इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) और भाकपा (माले) की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली और सरकारी राहत-बचाव व्यवस्था का जायजा लिया।

टीम में RYA के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा, युवा नेता बीरन यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, निर्भय यादव और सुरेश राम शामिल थे। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली।दौरे के बाद डॉ. अजीत कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद सरकारी राहत और बचाव की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि गांवों के आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में बड़ी मोटर चालित नावें उपलब्ध नहीं हैं। डेंगी नावों से आवागमन करने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त लाइफ जैकेट भी नहीं होने का आरोप लगाया।

डॉ. कुशवाहा ने कहा कि अधिकारियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन आम ग्रामीणों को छोटी नावों से जोखिम के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि एसडीएम डुमरांव को पंचायत की स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल राहत एवं बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है। टीम ने उत्तरी नैनीजोर पंचायत को तत्काल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, पर्याप्त मोटर चालित नाव और लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने की मांग की।

इसके अलावा प्रभावित गांवों में 24 घंटे मेडिकल कैंप लगाने, परिवारों को सूखा राशन और पेयजल उपलब्ध कराने तथा मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करने की मांग रखी गई।डॉ. कुशवाहा ने कहा कि राहत के नाम पर खानापूर्ति के बजाय सरकार को युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य चलाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो बाढ़ पीड़ितों के अधिकारों के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top