• Home
  • मुख्य समाचार
  • बाढ़ की तबाही पर माले का हल्लाबोल, डुमरांव में गरजी आवाज—पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ना मंजूर नहीं
Image

बाढ़ की तबाही पर माले का हल्लाबोल, डुमरांव में गरजी आवाज—पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ना मंजूर नहीं

बक्सर, 18 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में भयावह बाढ़ और प्रभावित परिवारों को पर्याप्त राहत नहीं मिलने के विरोध में भाकपा माले के राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को डुमरांव थाना के समीप विरोध प्रदर्शन एवं सभा आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल राहत पहुंचाने, बाढ़ से हुई मौतों का वास्तविक एवं जिला-प्रखंडवार आंकड़ा सार्वजनिक करने तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सभा में नेताओं ने कहा कि बक्सर जिले के ब्रह्मपुर, चक्की और सिमरी प्रखंडों की कई पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं।

ब्रह्मपुर उत्तरी क्षेत्र के उत्तरी नैनीजोर, दक्षिणी नैनीजोर, बैरिया, महुआर, गायघाट, हरनाथपुर, गहौना, निमेज और जोगिया समेत कई पंचायतों में जनजीवन प्रभावित है। नेताओं के अनुसार, इन इलाकों में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों को बाढ़ग्रस्त घोषित कर मुआवजा देने की मांग की। उत्तरी नैनीजोर में विशेष राहत व्यवस्था की मांग भी उठाई गई।वक्ताओं ने कहा कि बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं और अनेक परिवार विस्थापित हुए हैं। भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवा, पशुचारा और सुरक्षित आश्रय की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

पार्टी ने फसल एवं मकान क्षति का तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने तथा राहत वितरण में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने की मांग की।नेताओं ने बाढ़ के बाद संभावित बीमारी को देखते हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर, दवा और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर चलाया जाए।

कार्यक्रम में जिला सचिव नवीन कुमार, धर्मेंद्र यादव, अलख नारायण चौधरी, हरेंद्र राम, बीरेंद्र सिंह, नारायण दास, ललन राम, संध्या पाल, पूजा कुमारी, संजय शर्मा, सर्वेश पांडेय, भगवान दास, मो. नासिर हसन, कृष्णा राम, टुनटुन बैठा, रिंकू कुरैशी, बहादुर जी समेत दर्जनों कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top