• Home
  • मुख्य समाचार
  • बांका में मौत का तांडव: कार-बाइक भिड़ंत में 3 की दर्दनाक मौत, 50 फीट नीचे गिरी कार, 4 की हालत नाजुक
Image

बांका में मौत का तांडव: कार-बाइक भिड़ंत में 3 की दर्दनाक मौत, 50 फीट नीचे गिरी कार, 4 की हालत नाजुक

पटना, 04 अप्रैल (पटना डेस्क) बिहार के बांका जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के पास देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज नजदीकी निजी नर्सिंग होम में जारी है।

मृतकों की पहचान फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के बनरझोंप गांव निवासी रूपेश कुमार (28), सुरेन सह (46) और बालेश्वर साह उर्फ गुलो साह (59) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से मटिहानी गांव झाड़-फूंक कराने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 50 फीट नीचे जंगल में जा गिरी। कार में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायल सभी लोग झारखंड के गढ़वा जिले के नगमा गांव के रहने वाले हैं। इनमें प्रवीण कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी, प्रिया कुमारी और पुष्प देवी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ये सभी सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top