• Home
  • Crime
  • बहेड़ी में अपराधियों का तांडव: शिक्षिका से 50 हजार व मोबाइल झपटा, हाईस्कूल में कट्टा दिखाकर मांगी एक लाख रंगदारी
Image

बहेड़ी में अपराधियों का तांडव: शिक्षिका से 50 हजार व मोबाइल झपटा, हाईस्कूल में कट्टा दिखाकर मांगी एक लाख रंगदारी

दरभंगा, 23 अगस्त (अजय राय) थाना क्षेत्र में लगातार दो आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही शिक्षिका को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये और मोबाइल झपट लिया, वहीं दूसरी ओर हाईस्कूल में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से कट्टा दिखाकर एक लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने पहुंचे आरोपितों में से एक से कर्मचारियों ने कट्टा छीनकर पुलिस को सौंप दिया। दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।पहली घटना 21 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे की है। नगर पंचायत बहेड़ी स्थित प्लस टू शांति नायक उच्च विद्यालय की शिक्षिका बहेड़ी निवासी संगीता कुमारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बहेड़ी शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं।

घर के पास गली में पहुंचते ही बाइक सवार एक युवक ने उनके हाथ से रुपये वाली थैली और मोबाइल झपट लिया। वारदात के बाद बदमाश तेज गति से बाइक लेकर फरार हो गया। शिक्षिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर निकल चुका था।थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बदमाश की पहचान के लिए बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कट्टा दिखाकर एक लाख की रंगदारी का आरोप दूसरी घटना 22 अगस्त की दोपहर कुंवर रंजीत गांव स्थित हाईस्कूल में हुई। निजी मोबाइल कंपनी में कार्यरत हरिनगर निवासी मनोज कुमार यादव ने चार नामजद समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोप है कि स्कूल में लैब रूम का निर्माण चल रहा था। इसी दौरान कालीचरण यादव उर्फ राजन यादव सहयोगियों के साथ पहुंचा और कट्टा दिखाकर एक लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा।आरोपितों ने निर्माण स्थल की शटरिंग में तोड़फोड़ भी की। बाद में मुंशी कुंदन कुमार यादव और चालक अमरजीत कुमार को हरिनगर स्कूल के पास रोककर रंगदारी देने की धमकी दी गई। इसी दौरान कालीचरण ने कमर से कट्टा निकालकर दोनों को डराया। कर्मचारियों ने मौका पाकर कट्टा छीन लिया और शोर मचा दिया। ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपित भाग निकला।सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला। बरामद कट्टा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्राथमिकी में दो-तीन नाबालिगों के भी शामिल होने की बात कही गई है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य वीडियो साक्ष्यों के आधार पर दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top