• Home
  • Crime
  • बधार में मिली युवक की लाश से सनसनी: पीट-पीटकर हत्या की आशंका, शराब कारोबारियों पर उठे सवाल
Image

बधार में मिली युवक की लाश से सनसनी: पीट-पीटकर हत्या की आशंका, शराब कारोबारियों पर उठे सवाल

नालंदा, 24 जून (अविनाश पांडेय) जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सोहडीह बधार में एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के गोला पर निवासी सुधीर साव के 32 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि राजन मंगलवार को ढलाई कार्य के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

बुधवार की सुबह सोहडीह बधार स्थित 17 नंबर पावर ग्रिड के उत्तर दिशा में स्थानीय लोगों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद विनोद रविदास मौके पर पहुंचे और तत्काल सोहसराय थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के समीप से देसी शराब के खाली रैपर और पाउच बरामद होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई साजन कुमार और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और यहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या के पीछे शराब कारोबारियों अथवा नशे में धुत असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top