• Home
  • Crime
  • बगीचे में टहल रहे युवक को बदमाशों ने माथे में मारी गोली: 19 वर्षीय अंकित की हत्या से वैशाली में सनसनी, हमलावर फरार
Image

बगीचे में टहल रहे युवक को बदमाशों ने माथे में मारी गोली: 19 वर्षीय अंकित की हत्या से वैशाली में सनसनी, हमलावर फरार

पटना, 09 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोढ़िया बवसिपुर गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने 19 वर्षीय युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली युवक के माथे में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बवसिपुर गांव निवासी नगीना सिंह के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अंकित बुधवार को अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग से बवसिपुर जाने वाली सड़क पर टहल रहा था।

सड़क के दोनों ओर आम और लीची के घने बगीचे हैं, जिससे यह इलाका अपेक्षाकृत सुनसान रहता है। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंकित को निशाना बनाते हुए उसके माथे पर गोली दाग दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर आराम से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी घटनास्थल पर जुट गए। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा तथा महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और परिजनों सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद बवसिपुर, गोढ़िया और आसपास के गांवों में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top