• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में सहयोग शिविर बना जनता की उम्मीदों का केंद्र, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिया 30 दिन में शिकायतें निपटाने का अल्टीमेटम
Image

बक्सर में सहयोग शिविर बना जनता की उम्मीदों का केंद्र, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिया 30 दिन में शिकायतें निपटाने का अल्टीमेटम

बक्सर, 08 जुलाई (विक्रांत) जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर के तहत मंगलवार को डुमरांव प्रखंड की मुंगाव पंचायत में प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जनसमस्याओं के समाधान का बड़ा अभियान चलाया गया। राजपुर विधानसभा के विधायक संतोष कुमार निराला, जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला तथा पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी निष्पादन करना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, भूमि विवाद, चापाकल, नल-जल योजना, विद्युत आपूर्ति तथा कृषि फार्मर आईडी से जुड़े सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन की सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रविष्टि की जाए और आवेदकों को प्राप्ति रसीद भी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को पोर्टल पर अपलोड कर 30 दिनों के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्रवाई की जानकारी समय पर संबंधित आवेदकों तक भी पहुंचाई जाए। कार्यक्रम के अंत में विधायक, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राप्त करें। शिविर में सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top