• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में रोजगार मेला: 1000 से अधिक नौकरियों के दरवाजे खुले, 387 युवा शॉर्टलिस्ट
Image

बक्सर में रोजगार मेला: 1000 से अधिक नौकरियों के दरवाजे खुले, 387 युवा शॉर्टलिस्ट

बक्सर, 11 सितम्बर (विक्रांत) जिले के बेरोजगार और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शुक्रवार का दिन उम्मीदों से भरा रहा। जिला प्रशासन एवं जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन, बक्सर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 22 कंपनियों ने स्टॉल लगाकर एक हजार से अधिक रिक्तियों के लिए युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से नगर भवन परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के सदस्य आनंद मिश्रा, श्रम अधीक्षक, बक्सर एवं जिला नियोजन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप विकास आयुक्त, बक्सर ने मेले की तैयारियों का अनुश्रवण किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर नियोजक कंपनियों एवं अभ्यर्थियों से रोजगार संबंधी जानकारी ली। नियोजन मेले में कुल 742 बायोडाटा प्राप्त हुए। कंपनियों ने प्रारंभिक स्तर पर इनमें से 387 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया। वहीं एसआईएस समेत अन्य कंपनियों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। इससे चयनित युवाओं में उत्साह देखने को मिला।व्यावसायिक मार्गदर्शन के लिए राजकीय आईटीआई की ओर से भी स्टॉल लगाया गया।

इसके माध्यम से 21 युवाओं को विभिन्न ट्रेड एवं रोजगार से जुड़े विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इस बार जिले में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बक्सर के दो स्टार्टअप को भी अपने उत्पाद और गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि आनंद मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक जिले में ‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत नियोजन मेले आयोजित कर रही है। युवाओं को ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौकरी की शुरुआत में कार्य-कुशलता और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने युवाओं से अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में करियर विकल्प तलाशने की अपील की। पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल होने पर बिहार से बाहर अन्य राज्यों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की भी बात कही।मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों के अलावा धीरज कुमार, तिरूपति नाथ शर्मा, कामेश्वर प्रसाद, विवेक कुमार, जिला कौशल प्रबंधक समेत जिला नियोजनालय के कर्मी मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top