• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में अफसरों पर डीएम का सख्त एक्शन, मैनुअल स्कैवेंजिंग मामले में एजेंसी ब्लैकलिस्ट करने का आदेश
Image

बक्सर में अफसरों पर डीएम का सख्त एक्शन, मैनुअल स्कैवेंजिंग मामले में एजेंसी ब्लैकलिस्ट करने का आदेश

बक्सर, 28 मई (विक्रांत) जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण मामलों के निष्पादन में लापरवाही और मैनुअल स्कैवेंजिंग की घटना पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति व्यवहार न्यायालय, बक्सर के लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

समीक्षा में सामने आया कि 25 मामले स्पीडी ट्रायल के लिए लंबित हैं और मामलों के निष्पादन की रफ्तार बेहद धीमी है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अनुसंधान पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों की गवाही हर हाल में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके।जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 69 पीड़ितों को 49.69 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 42 नए मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें भुगतान की प्रक्रिया जारी है। हत्या से जुड़े पांच मामलों में मृतकों के आश्रितों को कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि तीन मामलों में प्रक्रिया जारी है।

बैठक में सिकरौल में मैनुअल स्कैवेंजिंग की घटना का मामला भी उठा। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही मानसून को देखते हुए सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को सफाई व्यवस्था की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया।नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top