• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर के 15 स्कूल बनेंगे मॉडल: अफसरों ने कक्षाओं में पहुंचकर परखी पढ़ाई, हर सप्ताह होगी निगरानी
Image

बक्सर के 15 स्कूल बनेंगे मॉडल: अफसरों ने कक्षाओं में पहुंचकर परखी पढ़ाई, हर सप्ताह होगी निगरानी

बक्सर, 27 अगस्त (विक्रांत) बिहार सरकार के सात निश्चय-3 (2025-30) के तहत ‘उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य’ अभियान को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत बक्सर जिले के 15 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक दक्षता मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार, 27 अगस्त को जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न मॉडल विद्यालयों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, पठन-पाठन की स्थिति और विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया और पठन-पाठन कार्य में सहभागिता निभाई।अधिकारियों के विद्यालय पहुंचने से शिक्षा व्यवस्था को लेकर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में भी सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालयों को विकसित करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

प्रशासन की ओर से नामित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक सप्ताह संबंधित मॉडल विद्यालयों का भ्रमण करें। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और निर्धारित मापदंडों की समीक्षा की जाएगी। विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से मॉडल स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है।प्रशासन का उद्देश्य इन विद्यालयों में ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा मिल सके।

बुनियादी शिक्षा की नींव मजबूत होने के साथ बच्चों में संख्या ज्ञान, सीखने की क्षमता और अन्य आवश्यक कौशल विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।15 विद्यालयों को मॉडल के रूप में विकसित करने की पहल से जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। अब नियमित निगरानी और अधिकारियों की साप्ताहिक सहभागिता से यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि योजना का लाभ विद्यार्थियों तक किस तरह पहुंचता है।

Releated Posts

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top