• Home
  • Crime
  • बंद मकान में नकली शराब की फैक्ट्री,160 लीटर स्प्रिट और हजारों बोतलें बरामद
Image

बंद मकान में नकली शराब की फैक्ट्री,160 लीटर स्प्रिट और हजारों बोतलें बरामद

मुजफ्फरपुर, 18 मई (संतोष गुप्ता) बिहार में शराबबंदी के बीच नकली शराब के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। पारू थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में उत्पाद विभाग ने एक बंद मकान में चल रहे अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में स्प्रिट और शराब बनाने के सामान बरामद किए हैं। छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।उत्पाद विभाग की टीम ने बंद घर का ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां से 160 लीटर स्प्रिट और करीब एक हजार खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं। अधिकारियों का कहना है कि यहां बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार करने की तैयारी चल रही थी।

कमरे के अंदर से तेज शराब और स्प्रिट की गंध आ रही थी, जिससे टीम को पहले ही शक हो गया था। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर अभिमन्यू कुमार सिंह और तारकेश्वर पांडेय के साथ छापेमारी की गई। मौके पर पहुंचने पर मकान बंद मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि गृहस्वामी बाहर रहते हैं और गांव के एक व्यक्ति के पास घर की चाबी रहती है।ताला तोड़कर जब टीम अंदर पहुंची तो पानी रखने वाले बड़े ड्रमों में स्प्रिट छिपाकर रखा गया था। साथ ही शराब पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली खाली बोतलें भी मिली। हालांकि छापेमारी के दौरान कोई आरोपी मौके पर नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त स्प्रिट की खेप पश्चिम बंगाल से लाई गई थी।

उत्पाद विभाग को तीन धंधेबाजों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। उनके नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है तथा जल्द ही मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद विभाग ने बताया कि जिस कमरे से स्प्रिट बरामद हुई है, उसे सील करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही गृहस्वामी से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिर उनके बंद मकान में इतने बड़े स्तर पर नकली शराब बनाने का कारोबार कैसे चल रहा था।इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Releated Posts

रेल उपकरण चोरी का बड़ा खुलासा: कॉपर पाइप और वायर के साथ तीन गिरफ्तार, बर्तन दुकान के गोदाम तक पहुंची RPF की जांच

समस्तीपुर, 31 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेल उपकरण चोरी होने के मामले का रेलवे…

मंदिरों की 17 एकड़ जमीन पर जमाबंदी के खेल का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति रैयतों के नाम होने पर धार्मिक न्यास पर्षद सख्त

मुजफ्फरपुर, 31 अगस्त (संतोष गुप्ता) अहियापुर थाना क्षेत्र के मुशहरी की भिखनपुर पंचायत में देवी-देवताओं के नाम दर्ज…

चार साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई का आरोप: आंत फटने और किडनी में चोट, आंगनबाड़ी सेविका व पति पर फिर FIR

मधुबनी, 31 अगस्त (आशीष राय) जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-49 में…

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top