• Home
  • Crime
  • फिर लगा दाग खाकी पर, विधायक के बॉडीगार्ड समेत दो सिपाही 300 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
Image

फिर लगा दाग खाकी पर, विधायक के बॉडीगार्ड समेत दो सिपाही 300 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

पटना, 13 मई (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब गोपालगंज से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 300 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। गिरफ्तार जवानों की पहचान राहुल कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक राहुल कुमार पुलिस कप्तान के टेक्निकल सेल में तैनात था, जबकि अमित कुमार जेडीयू विधायक मंजीत सिंह का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों आरोपियों से घंटों पूछताछ की। शुरुआती जांच में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अमित कुमार देर रात विधायक आवास की ड्यूटी छोड़कर अपनी निजी कार से राहुल कुमार के साथ यूपी शराब लाने गया था। बिहार लौटने के दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र में जांच कर रही टीम ने उनकी कार रोक ली। तलाशी के दौरान 37 कार्टन शराब बरामद हुई। मामले पर विधायक मंजीत सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमित कुमार की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं और चार दिन पहले ही उसे हटाने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया था। गौरतलब है कि गोपालगंज में शराब तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आ चुके हैं।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top