• Home
  • मुख्य समाचार
  • फार्मर आईडी नहीं तो अटक जाएगी पीएम किसान की किस्त, समस्तीपुर के 85 हजार किसानों पर मंडराया बड़ा संकट
Image

फार्मर आईडी नहीं तो अटक जाएगी पीएम किसान की किस्त, समस्तीपुर के 85 हजार किसानों पर मंडराया बड़ा संकट

समस्तीपुर, 31 मई (हर्षिता “अश्क”) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है। जिले के करीब 85 हजार किसानों की 23वीं किस्त की ₹2,000 की राशि इस बार अटक सकती है। वजह है सरकार द्वारा अनिवार्य की गई फार्मर आईडी का अब तक नहीं बन पाना।कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में पीएम किसान योजना के कुल 2 लाख 42 हजार 911 पंजीकृत लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक केवल 1 लाख 59 हजार 87 किसानों की ही फार्मर आईडी तैयार हो सकी है।

शेष करीब 85 हजार किसान अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं, जिससे उनकी आगामी किस्त के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो सकता है। किसानों का कहना है कि फार्मर आईडी बनाने में सबसे बड़ी बाधा भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी विसंगतियां हैं। कई मामलों में जमीन पुश्तैनी है, लेकिन जमाबंदी लाभार्थी के नाम नहीं है। वहीं, खातों-खेसरा संख्या में त्रुटियां और नामों की स्पेलिंग में अंतर भी बड़ी समस्या बनकर उभरा है। इसके कारण ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कृषि, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष महाअभियान शुरू किया है।

पंचायत और राजस्व स्तर पर 30 जून तक अभियान चलाकर छूटे हुए किसानों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने किसानों से समय रहते निबंधन कराने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की है। विभाग का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों का एकीकृत डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसमें जमीन, फसल, आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर की जानकारी लिंक होगी। इससे भविष्य में पीएम किसान, फसल बीमा, बीज वितरण और कृषि अनुदान जैसी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी और आसान तरीके से किसानों तक पहुंच सकेगा।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top