• Home
  • Crime
  • फर्जी पुलिस बनकर वसूली का खेल: टोटो चालक को बंधक बनाकर मांग रहा था 25 हजार, शातिर गिरफ्तार
Image

फर्जी पुलिस बनकर वसूली का खेल: टोटो चालक को बंधक बनाकर मांग रहा था 25 हजार, शातिर गिरफ्तार

नालंदा, 08 मई (अविनाश पांडेय) लहेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर आम लोगों और वाहन चालकों से अवैध वसूली करता था। आरोपी यातायात नियमों के उल्लंघन का डर दिखाकर लोगों से मोटी रकम ऐंठता था। पुलिस ने उसके पास से पुलिस की वर्दी, जूते, टोपी समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि गुरुवार शाम गश्ती के दौरान पुलिस टीम नाजो मॉल के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक घबराया हुआ टोटो चालक पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि एक युवक खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे जबरन इधर-उधर घुमा रहा है।

चालक ने आरोप लगाया कि आरोपी कभी बिहार थाना तो कभी लहेरी थाना क्षेत्र में लेकर घूम रहा था और चालान काटने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन गश्ती दल ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान विपिन पासवान के रूप में हुई, जो दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जब आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें पुलिस की वर्दी पहने उसकी कई तस्वीरें मिलीं। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि आरोपी ने घर के एक कमरे को कार्यालय की तरह सजा रखा था। वहां से पुलिस की दो-तीन सेट वर्दी, जूते, कैप और अन्य सामान बरामद किए गए।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले डेढ़ से दो वर्षों से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बाइक और टोटो चालकों को डरा-धमकाकर ठगी करता आ रहा था। हालांकि अब तक उसके खिलाफ कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने पुलिस की वर्दी और अन्य सामान कहां से हासिल किए और इस गिरोह में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं।इस कार्रवाई में एसआई सर्वेश कुमार, ऋतु रंजन और नीतीश रंजन समेत पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top