• Home
  • मुख्य समाचार
  • प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद मां की मौत: अस्पताल में फूटा गुस्सा, परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़ से मचा बवाल
Image

प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद मां की मौत: अस्पताल में फूटा गुस्सा, परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़ से मचा बवाल

मधुबनी, 31 मई (आशीष यादव) बेनीपट्टी के एक निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की मौत से रविवार को भारी बवाल खड़ा हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर अपना विरोध जताया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।मृतका की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी 32 वर्षीय काजल देवी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि वह करीब दस दिन पहले अपने मायके खिरहर थाना क्षेत्र के सोनाई गांव आई थी। परिजनों के अनुसार, 28 मई को प्रसव के लिए उन्हें बेनीपट्टी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। यहां ऑपरेशन के जरिए उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। नवजात पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है, लेकिन प्रसव के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। उनका दावा है कि ऑपरेशन चिकित्सक की पत्नी द्वारा किया गया, जबकि वह अधिकृत डॉक्टर नहीं हैं।

आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर समुचित उपचार नहीं दिया गया और बाद में महिला को रेफर कर दिया गया। महिला को दरभंगा के आरपी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिनों तक इलाज चला। इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर संबंधित निजी अस्पताल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की घटना हुई। मृतका की ननद ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। परिजन चिकित्सकीय लापरवाही की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन, मेडिकल दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top