• Home
  • मुख्य समाचार
  • प्रश्नपत्र लीक पर बिहार बंद: सारण में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Image

प्रश्नपत्र लीक पर बिहार बंद: सारण में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पटना, 25 जुलाई (पटना डेस्क) प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के आहूत बिहार बंद के मद्देनजर शनिवार को सारण जिला पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। सुबह से ही जिला पुलिस हाई अलर्ट मोड में रही और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई। छपरा जंक्शन, कचहरी स्टेशन तथा रेलवे ढालों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच करती रही।

पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार रात से ही शहर में फ्लैग मार्च और विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। दंगा नियंत्रण बल, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तथा अतिरिक्त पुलिस बल को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया। प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, सरकारी कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई, जबकि गली-मोहल्लों में बाइक सवार पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करते रहे।बंद के दौरान होने वाले धरना-प्रदर्शन, जुलूस और अन्य गतिविधियों की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है। वहीं पुलिस मुख्यालय भी पूरे घटनाक्रम पर पल-पल नजर बनाए हुए है और जिला प्रशासन से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है।इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

साइबर टीम को अफवाह, भ्रामक पोस्ट और माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने छात्रों और अभिभावकों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 9031036406 पर देने की अपील की है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top