• Home
  • Crime
  • पीट-पीटकर हत्या के बाद फूटा जनाक्रोश: एनएच पर शव रखकर जाम, आगजनी से तनाव, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग
Image

पीट-पीटकर हत्या के बाद फूटा जनाक्रोश: एनएच पर शव रखकर जाम, आगजनी से तनाव, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग

समस्तीपुर, 18 जून (मोहम्मद जमशेद) जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी गांव में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद बुधवार को भारी जनाक्रोश देखने को मिला। हत्याकांड से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गांधी चौक ताजपुर स्थित नेशनल हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, 17 जून को हरपुर भिंडी गांव में एक व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग शव के साथ गांधी चौक पहुंचे और मुख्य सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।प्रदर्शनकारी हत्याकांड में शामिल आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Releated Posts

5 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस का बिहारशरीफ में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) पंजाब में एक व्यवसायी से करीब 5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के…

पत्नी संग विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: बांसवाड़ी में लटका मिला शव, फॉरेंसिक जांच में हत्या की आशंका

पटना, 14 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जिले में 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ कन्हैया ठाकुर की संदिग्ध मौत ने…

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार…

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top