• Home
  • मुख्य समाचार
  • पावापुरी में BJP का शक्ति प्रदर्शन: 250 कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र, बिहार में IPL टीम पर भी बड़ा बयान
Image

पावापुरी में BJP का शक्ति प्रदर्शन: 250 कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र, बिहार में IPL टीम पर भी बड़ा बयान

,नालन्दा, 23 मई (अविनाश पांडेय) भारतीय जनता पार्टी ने पावापुरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के जरिए संगठनात्मक ताकत दिखाते हुए चुनावी तैयारी का बिगुल फूंक दिया। जैन श्वेतांबर मंदिर सभागार में शनिवार को शुरू हुए इस शिविर में जिलेभर से करीब 250 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।शिविर में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और पार्टी की नीतियों पर कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि भाजपा समय-समय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जा सके।राजद पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और बेबुनियाद आरोप लगाकर केवल सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहा है।

वहीं बिहार में आईपीएल टीम की संभावना पर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बिहार की भी अपनी आईपीएल टीम हो, जिससे राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल सके।उन्होंने बताया कि राजगीर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जल्द खेल गतिविधियां शुरू होंगी। साथ ही राज्यभर के प्रखंड स्तर पर खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले।प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। वहीं जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने दावा किया कि नालंदा में भाजपा की स्थिति मजबूत है और पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाने में जुटी है।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top