• Home
  • राजनीति
  • पारस की बड़ी चाल: चंदन सिंह बने रालोजपा के बिहार अध्यक्ष, प्रिंस राज की नई भूमिका
Image

पारस की बड़ी चाल: चंदन सिंह बने रालोजपा के बिहार अध्यक्ष, प्रिंस राज की नई भूमिका

पटना, 02 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए पशुपति कुमार पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। यह फैसला गुरुवार को पटना में बुलाई गई आपात बैठक में लिया गया, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे।

अब तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रिंस राज पासवान को हाल ही में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था। बैठक में पारस ने चंदन सिंह को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। गौरतलब है कि चंदन सिंह 2019 में नवादा से सांसद रह चुके हैं और लोजपा में टूट के बाद पारस गुट के साथ आ गए थे। पिछले एक साल से स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से दूर रहे चंदन अब फिर सक्रिय भूमिका में लौटे हैं।

पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी। इधर, पारस ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि प्रिंस राज को जल्द पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, रालोजपा पिछले चुनावों में मिली करारी हार के बाद खुद को फिर से खड़ा करने की कोशिश में जुटी है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति आगामी चुनावों से पहले संगठन में नई ऊर्जा भरने की रणनीति का हिस्सा है।

Releated Posts

जदयू में फिर बढ़ा नालंदा का कद: संजय कांत सिन्हा लगातार तीसरी बार बने प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

नालंदा, 08 जुलाई (अविनाश पांडेय) जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में नई…

बक्सर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विकसित भारत 2047 का गूंजा संकल्प

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में जनसंघ…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज

बक्सर, 4 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले…

भरत तिवारी एनकाउंटर पर BJP विधायक का बड़ा हमला: बोली—गलत काम करने वाले पुलिस अफसर को मिले कड़ी से कड़ी सजा

पटना, 02 जुलाई (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top