• Home
  • मुख्य समाचार
  • पहले जाति पूछिए फिर गोली चलाइए: तेजस्वी पर सम्राट चौधरी का बड़ा तंज, बिहार की राजनीति गरमाई
Image

पहले जाति पूछिए फिर गोली चलाइए: तेजस्वी पर सम्राट चौधरी का बड़ा तंज, बिहार की राजनीति गरमाई

पटना, 23 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के जाति आधारित एनकाउंटर वाले बयान पर तीखा व्यंग्य किया है। पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पुलिस एनकाउंटर करती है तो पहले अपराधियों से उनकी जाति भी पूछ लेनी चाहिए।सम्राट चौधरी ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, “मैं तो पुलिस वालों से कहूंगा कि पहले जाति पूछिए, फिर गोली चलाइएगा। ऐसे ही गोली मत चलाइएगा।”

मुख्यमंत्री का यह बयान तेजस्वी यादव द्वारा हाल ही में लगाए गए आरोपों का सीधा जवाब माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी स्वतंत्रता दी गई है और जो भी कानून को चुनौती देगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में जाति देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और सरकार की विफलता का भी मुद्दा उठाया था। इस विवाद के बीच बिहार पुलिस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने स्पष्ट कहा कि बिहार पुलिस किसी भी कार्रवाई में जाति नहीं देखती। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जाती है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top