• Home
  • मुख्य समाचार
  • पहली सूची से बाहर छात्राओं के लिए फिर सुनहरा अवसर, 10 अप्रैल तक खुला नामांकन पोर्टल
Image

पहली सूची से बाहर छात्राओं के लिए फिर सुनहरा अवसर, 10 अप्रैल तक खुला नामांकन पोर्टल

पटना, 08 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के 39 कन्या आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन को लेकर दूसरी बार मौका दिया गया है। जिन छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन पहली मेधा सूची में स्थान नहीं बना सकीं, उनके लिए अब रास्ता फिर खुल गया है।

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने मंगलवार को पोर्टल दोबारा सक्रिय करते हुए घोषणा की कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार छात्राओं को 10 वैकल्पिक विद्यालय चुनने की सुविधा भी दी गई है, जिससे उन्हें बेहतर विकल्प मिल सके। विभाग के अनुसार कक्षा छह से नौ तक कुल 760 सीटों पर नामांकन होगा। इनमें कक्षा छह के लिए सर्वाधिक 464 सीटें निर्धारित हैं, जबकि कक्षा सात में 164, कक्षा आठ में 52 और कक्षा नौ में 80 सीटें उपलब्ध हैं।

ये सभी सीटें राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित 39 आवासीय विद्यालयों में हैं। इन विद्यालयों की खासियत यह है कि यहां छात्राओं को निशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, खेलकूद और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के दौरान लॉगिन पर प्रत्येक विद्यालय में उपलब्ध सीटों की संख्या दिखाई देगी, जिससे छात्राएं सोच-समझकर चयन कर सकें। दूसरी मेधा सूची 12 अप्रैल को जारी होगी, जबकि चयनित छात्राओं का नामांकन 13 से 20 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। यह फैसला हजारों छात्राओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top