• Home
  • रेलवे
  • पटरी पर थम गई रफ्तार: बच गई चार जिंदगियां, लोको पायलटों की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता ने टाले तीन बड़े हादसे, डीआरएम ने किया सम्मानित
Image

पटरी पर थम गई रफ्तार: बच गई चार जिंदगियां, लोको पायलटों की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता ने टाले तीन बड़े हादसे, डीआरएम ने किया सम्मानित

समस्तीपुर, 26 जून (मोहम्मद जमशेद) रेल पटरियों पर जहां एक पल की चूक बड़ा हादसा बन सकती है, वहीं समस्तीपुर रेल मंडल के लोको पायलटों ने अपनी सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता से चार लोगों की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। पिछले दो महीनों में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं, एक बच्चे और एक युवक को आत्मघाती कदम उठाने से बचाया गया। इन सराहनीय कार्यों के लिए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्र ने संबंधित लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रेल प्रशासन के अनुसार पहली घटना 22 जून को समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के सलौना और इमली स्टेशन के बीच हुई।

सहरसा जा रही 63346 सवारी गाड़ी के लोको पायलट अभय कुमार और सहायक लोको पायलट जय प्रकाश कुमार-1 ने ट्रैक पर एक महिला को उसके बच्चे के साथ लेटा देखा। दोनों ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दूसरी घटना एक मई को ढेंग और रीगा स्टेशन के बीच हुई, जहां रक्सौल-दरभंगा सवारी गाड़ी (75230) के लोको पायलट पंकज कुमार और सहायक लोको पायलट श्रवण कुमार शर्मा ने ट्रैक पर लेटे एक लड़के की जान बचाई।तीसरी घटना 22 मई को रक्सौल-सिकटा रेलखंड पर हुई। मालगाड़ी के लोको पायलट मनोज कुमार-2 और सहायक लोको पायलट मणिभूषण कुमार गुड्डू ने ट्रैक पर बैठी महिला को देखकर समय रहते ट्रेन रोकी।

सहायक लोको पायलट ने महिला के बच्चे को सुरक्षित हटाया, जिसके बाद महिला भी पटरी से हट गई।डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि इन रेलकर्मियों ने केवल ट्रेनें नहीं रोकीं, बल्कि चार परिवारों की खुशियां बचाईं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण रेलवे की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का प्रतीक है।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top