• Home
  • मुख्य समाचार
  • पटना में मेट्रो निर्माण से बदली ट्रैफिक व्यवस्था: नेहरू पथ की लेन बंद, पहले ही दिन जाम से लोग बेहाल
Image

पटना में मेट्रो निर्माण से बदली ट्रैफिक व्यवस्था: नेहरू पथ की लेन बंद, पहले ही दिन जाम से लोग बेहाल

पटना, 07 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना में मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के चलते नेहरू पथ पर नई ट्रैफिक व्यवस्था गुरुवार से लागू कर दी गई। आयकर गोलंबर, विकास भवन और चिड़ियाघर गेट नंबर-1 के समीप लागू किए गए इस डायवर्जन प्लान का पहले ही दिन असर दिखा। शाम होते-होते कई स्थानों पर वाहनों का भारी दबाव बन गया और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। नई व्यवस्था के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। नई ट्रैफिक योजना के तहत राजभवन मोड़ से चिड़ियाघर गेट नंबर-1 तक जाने वाली एक लेन पूरी तरह बंद कर दी गई है। मेट्रो निर्माण के लिए आवश्यक क्षेत्र छोड़कर शेष स्थान पर दो अस्थायी लेन बनाई गई हैं। आयकर गोलंबर से सगुना की ओर जाने वाले वाहनों को राजभवन मोड़ के पास दूसरी लेन में डायवर्ट किया जा रहा है, जबकि चिड़ियाघर गेट के समीप उन्हें दोबारा मुख्य मार्ग पर भेजा जा रहा है।

इसी तरह सगुना से आयकर गोलंबर की ओर आने वाले वाहनों को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से डायवर्ट कर नेहरू पथ पर वापस लाया जा रहा है। ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य व्यावसायिक वाहनों को पुनाईचक रोड होते हुए वैकल्पिक मार्ग से भेजने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, शाम के समय ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर कई कमर्शियल वाहन भी मुख्य लेन में प्रवेश करते दिखे, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई। शाम करीब सात बजे राजभवन मोड़, पुनाईचक और अटल पथ के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुनाईचक की गलियों में भी जाम की स्थिति बन गई, जिससे दफ्तर से लौट रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस और पटना मेट्रो की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 15 ट्रैफिक मार्शल के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि फिलहाल सीमित दूरी तक ही डायवर्जन लागू किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ट्रायल सफल रहने के बाद आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी नया डायवर्जन लागू किया जा सकता है। प्रस्तावित योजना के तहत आयकर गोलंबर, वीरचंद पटेल पथ, आर-ब्लॉक, मंदिरी नाला रोड, बांसघाट, दीघा-आशियाना रोड और एयरपोर्ट मार्ग पर भी ट्रैफिक का नया रूट प्लान लागू करने की तैयारी चल रही है, ताकि मेट्रो निर्माण कार्य बिना बाधा जारी रह सके।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top