• Home
  • Crime
  • पटना में आधी रात गोलियों की गूंज, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे
Image

पटना में आधी रात गोलियों की गूंज, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे

पटना, 13 मई (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच राजधानी पटना में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। बिहटा इलाके में रात करीब दो बजे हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीछा कर दो अपराधियों को गोली मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घायल अपराधियों की पहचान विदेशी राय और पप्पू राय के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पटना पुलिस की विशेष टीम को इन अपराधियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे और इसी दौरान मुठभेड़ की स्थिति बन गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधियों को रुकने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को दौड़ाकर गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही।

मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद होने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक रूप से बरामद हथियारों की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों अपराधियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। लगातार हो रहे एनकाउंटरों के बीच इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top