• Home
  • मुख्य समाचार
  • नौ सूत्री मांगों को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, केंद्र सरकार के खिलाफ गरजा सामाजिक न्याय संघ
Image

नौ सूत्री मांगों को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, केंद्र सरकार के खिलाफ गरजा सामाजिक न्याय संघ

नालंदा, 09 अप्रैल (अविनाश पांडेय) बुधवार को नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित अस्पताल चौराहा उस समय आंदोलन का केंद्र बन गया, जब भारतीय सामाजिक न्याय संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंजीनियर टीपू ने की, जबकि मंच संचालन किशोर कुमार ने संभाला।

धरना के दौरान संघ ने केंद्र सरकार के समक्ष नौ सूत्री मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों को जमीन उपलब्ध कराने सहित कई जनहित के मुद्दे प्रमुख रहे। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को अब और तेज करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी देश के अधिकांश संसाधनों और संस्थानों पर कुछ चुनिंदा लोगों का कब्जा बना हुआ है, जिससे आम जनता वंचित रह रही है।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में इंजीनियर टीपू ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निजी स्कूलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एडमिशन फीस, क्लास बदलने पर अतिरिक्त शुल्क, किताब-कॉपी एक ही दुकान से खरीदने की बाध्यता और मेंटेनेंस चार्ज के नाम पर अभिभावकों से खुली लूट की जा रही है। धरना के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपनी-अपनी बात रखी और सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Releated Posts

नालंदा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की बड़ी तैयारी: अस्पताल अलर्ट मोड में, हजारों चापाकल दुरुस्त, विकास योजनाओं पर सख्त निर्देश

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में संभावित बाढ़ और सुखाड़ 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क…

नालंदा बना स्वास्थ्य सेवा का मॉडल: अस्पतालों में अब दिखेगा डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिला अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे बिहार के लिए मिसाल बनता…

झमाझम बारिश से मिली राहत: लेकिन खुल गई नगर निगम की पोल, बिहारशरीफ की सड़कों पर घुटनों तक पानी

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश…

बक्सर में हाईवे पर सख्ती: 60 दिन में हटेंगे अवैध कब्जे, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बक्सर, 29 मई (विक्रांत) राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों, अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top