• Home
  • मुख्य समाचार
  • नेपाल हिंसा का 16वें दिन भी असर बरकरार: भारत-नेपाल सीमा हाई अलर्ट पर, आवाजाही ठप, एसएसबी की कड़ी निगरानी
Image

नेपाल हिंसा का 16वें दिन भी असर बरकरार: भारत-नेपाल सीमा हाई अलर्ट पर, आवाजाही ठप, एसएसबी की कड़ी निगरानी

पटना 12 अगस्त (पटना डेस्क) नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका अंतर्गत कप्तानगंज में 26 जुलाई को भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आग भले ही अब शांत होती दिख रही हो, लेकिन उसका असर भारत-नेपाल सीमा पर अब भी पूरी तरह दिखाई दे रहा है। घटना के 16वें दिन भी नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी बनी हुई है। सीमा पर एसएसबी के जवान चौबीसों घंटे मुस्तैदी से तैनात हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं।सुरक्षा कारणों से सीमा पार आम नागरिकों की आवाजाही पर फिलहाल पूरी तरह रोक बरकरार है। इसका सीधा असर सीमावर्ती गांवों के लोगों के जनजीवन पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों, छोटे कारोबार, कृषि कार्यों और दोनों देशों के बीच वर्षों से चले आ रहे सामाजिक एवं पारिवारिक संपर्क पर भी इसका व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है।

सीमावर्ती बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं है और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि 26 जुलाई की रात नेपाल के कप्तानगंज में कांवर यात्रा के दौरान उपजा विवाद देखते ही देखते सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया था। हालात पर काबू पाने के दौरान पुलिस कार्रवाई और हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद नेपाल के कई इलाकों में तनाव फैल गया, जिसके मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर तक सख्त कर दिया गया।वर्तमान हालात को देखते हुए फुलकाहा, मानिकपुर, कोशिकापुर और पथराहा समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी और स्थानीय पुलिस लगातार संयुक्त गश्त कर रही है।

सीमा पर बने सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों और पगडंडियों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व की आवाजाही को रोका जा सके। समय-समय पर पुलिस और एसएसबी द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकालकर ग्रामीणों से शांति, सतर्कता और अफवाहों से दूर रहने की अपील भी की जा रही है। फुलकाहा बीओपी प्रभारी एवं सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि सीमा पर तैनात सभी जवान 24 घंटे हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए सीमा की लगातार निगरानी जारी रहेगी।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top