• Home
  • मुख्य समाचार
  • नेपाल से विवाह कर आई महिलाओं का बनेगा पंचायतवार डाटा: घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, दस्तावेजों का होगा सत्यापन

नेपाल से विवाह कर आई महिलाओं का बनेगा पंचायतवार डाटा: घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, दस्तावेजों का होगा सत्यापन

बेतिया, 24 जुलाई (विनय कुमार गुप्ता) भारत-नेपाल की खुली सीमा से जुड़े बिहार के सीमावर्ती इलाकों में अब नेपाल से विवाह कर भारत आई महिलाओं का पंचायतवार डाटा तैयार किया जाएगा। गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर ऐसी महिलाओं की पहचान करेंगे और उनके नागरिकता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी तथा किसी भी पात्र महिला को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को प्रखंड कृषि भवन सभागार में बीडीओ गिरधारी लाल की अध्यक्षता में सभी बीएलओ की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बीडीओ ने सभी बीएलओ को अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नेपाल से विवाह कर भारत आई महिलाओं की पहचान करने तथा आवश्यक जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया।अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान संबंधित महिलाओं के भारतीय नागरिकता से जुड़े प्रमाण-पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में उनका पंचायतवार डाटा तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान पूरी तरह नियमों के तहत संचालित होगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश नहीं रहेगी।

बैठक में बीडीओ ने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर सम्मानजनक व्यवहार के साथ जानकारी जुटाएं। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति को बेवजह परेशान नहीं किया जाए और सभी तथ्यों का निष्पक्ष तरीके से सत्यापन किया जाए। साथ ही अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।बीडीओ ने स्पष्ट किया कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सर्वे पूरा कर रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजना अनिवार्य है। बैठक में बीएलओ जितेंद्र दुबे, बलजीत तिवारी, राकेश रंजन, वीर पासवान, जगदीश राम, अरविंद ओझा, सिद्धार्थ शुक्ला, परशुराम प्रसाद सहित प्रखंड के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top