• Home
  • मुख्य समाचार
  • नेपाल में भारी बारिश: छोड़ा 1.36 लाख क्यूसेक पानी, गंडक बराज का बढ़ा जलस्तर, सीमावर्ती गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
Image

नेपाल में भारी बारिश: छोड़ा 1.36 लाख क्यूसेक पानी, गंडक बराज का बढ़ा जलस्तर, सीमावर्ती गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

बेतिया, 21 जुलाई (विनय कुमार गुप्ता) इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज में नेपाल से लगातार आ रहे पानी के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार दोपहर दो बजे तक बराज से एक लाख 36 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया, जिससे सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग ने अपने सभी कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखते हुए हालात पर लगातार नजर बनाए रखी है।गंडक बराज के अधिकारियों के अनुसार नेपाल के तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण बराज में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से पिछले तीन दिनों से जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार सुबह से जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और अनुमान है कि देर शाम तक यह एक लाख 50 हजार क्यूसेक के पार पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में पानी के डिस्चार्ज में और बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है।

जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती वन क्षेत्रों तथा उत्तर प्रदेश से सटे सीमावर्ती इलाकों में जलजमाव और बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन ने संभावित प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और नदी के किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत के चकदहवा, कानही टोला, बीन टोली और ठाड़ी गांव में पानी घुसने की आशंका गहरा गई है। यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो नदी का पानी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के चुलभठा जंगल में भी प्रवेश कर सकता है, जिससे वन्य जीवों के लिए भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है।

सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद इकबाल अनवर ने बताया कि गंडक बराज की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सभी कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा आवश्यकता के अनुसार कुछ फाटकों को आंशिक रूप से खोल दिया गया है। विभाग का कहना है कि नेपाल में वर्षा की स्थिति के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Releated Posts

गांव पहुंचा पूरा प्रशासन: डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 21 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के सरायरंजन प्रखंड में सोमवार को आयोजित सहयोग शिविर आम लोगों के…

देश का पहला सिंदूर पार्क बना दानापुर आर्मी कैंट में, 350 पौधों से गूंजा राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बक्सर, 21 जुलाई (विक्रांत) भारतीय सेना और पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। देश…

स्कूल बंक कर ट्रेन से निकले 5 मासूम, समस्तीपुर स्टेशन पर RPF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

समस्तीपुर, 21 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने मंगलवार को पांच…

पेपर लीक के खिलाफ डुमरांव में फूटा छात्र-युवाओं का गुस्सा: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, एनटीए भंग करने को लेकर गरजे प्रदर्शनकारी

बक्सर, 20 जुलाई (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव नगर में सोमवार को पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top