• Home
  • मुख्य समाचार
  • निःशुल्क हेल्थ कैंप में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की सौगात
Image

निःशुल्क हेल्थ कैंप में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की सौगात

नालंदा, 31 मई (अविनाश पांडेय) भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, नालंदा की ओर से शनिवार को बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में आयोजित निःशुल्क साप्ताहिक हेल्थ कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।स्वास्थ्य शिविर में एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, नेत्र, दंत, शिशु रोग, सर्जरी तथा ऑडियोलॉजी सहित विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आंख, कान, दांत, हड्डी एवं नसों से संबंधित समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका अभिभावकों ने भरपूर लाभ उठाया।शिविर की खास बात यह रही कि मरीजों के लिए निःशुल्क शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा फुल बॉडी चेकअप की व्यवस्था ने लोगों को अपने संपूर्ण स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने का अवसर दिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।

रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।शिविर में पहुंचे लोगों ने चिकित्सकों द्वारा दी गई सेवाओं और निःशुल्क जांच सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। मरीजों ने कहा कि ऐसे शिविरों से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी राहत मिलती है। रेड क्रॉस सोसाइटी ने भविष्य में भी नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर स्वास्थ्य जांच कर स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकें।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top