• Home
  • Crime
  • नालंदा में 33 लाख की चोरी, बंद घर का ताला तोड़ जेवर और नकदी ले उड़े चोर
Image

नालंदा में 33 लाख की चोरी, बंद घर का ताला तोड़ जेवर और नकदी ले उड़े चोर

नालंदा, 19 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेन थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 33 लाख रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, कोल्हुआ गांव निवासी सुनील सिंह पंजाब में एल्युमिनियम फैक्ट्री का संचालन करते हैं। उनकी मां का इलाज चल रहा है, जिसके कारण पूरा परिवार घर में ताला लगाकर बिहारशरीफ गया हुआ था।

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। इसके बाद सुनील सिंह के भतीजे ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुनील सिंह गांव पहुंचे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी और स्टोर बॉक्स को खंगालते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा 3 लाख 70 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात से परिवार के लोग सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी रवि राज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि घर बंद रहने की जानकारी मिलने के बाद बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top