• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा में विकास की रफ्तार पर हाई लेवल नजर: नीतीश-विजय ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश
Image

नालंदा में विकास की रफ्तार पर हाई लेवल नजर: नीतीश-विजय ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

नालंदा, 23 जून (अविनाश पांडेय) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। वीआईपी दौरे को लेकर पूरे जिले में प्रशासनिक हलचल तेज रही और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दौरे की शुरुआत सालेपुर-राजगीर निर्माणाधीन सड़क परियोजना के प्रथम खंड के निरीक्षण से हुई। पूर्व मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति पर चर्चा की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क के निर्माण के बाद पटना और राजगीर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा तथा लोग लगभग दो घंटे में दोनों शहरों के बीच सफर कर सकेंगे। इससे न केवल आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी इससे नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सड़क परियोजना का निरीक्षण करने के बाद दोनों नेताओं का काफिला राजगीर पहुंचा, जहां विभिन्न विकास योजनाओं और अधोसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की गई। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक सोन भंडार, राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, सर्किट हाउस समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने तथा परियोजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंतिम चरण में सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों नेताओं का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया। पूरे दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियां तेज रहीं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top