• Home
  • रेलवे
  • नालंदा में चोरों का आतंक: एक रात में छह घरों पर धावा, लाखों के जेवर-नकदी साफ, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल
Image

नालंदा में चोरों का आतंक: एक रात में छह घरों पर धावा, लाखों के जेवर-नकदी साफ, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

नालंदा, 07 जून (अविनाश पांडेय) जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक ही गांव के छह घरों में धावा बोलकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव की है, जहां परिवार के लोग गहरी नींद में सोते रहे और चोर घरों से जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वहीं पड़ोसी सारिलचक गांव में भी चोरी का प्रयास किया गया।पीड़ित शंभु पासवान ने बताया कि रात के दौरान चोर घर में घुस गए और गोदरेज का लॉकर तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

इसके अलावा अश्विनी कुमार के घर से दो मोबाइल फोन, पवन राम के घर से 10 हजार रुपये, रामलगन यादव के घर से 7 हजार रुपये और मोहन यादव के घर से 3 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। गांव के अन्य घरों को भी निशाना बनाया गया। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब दो बजे किसी के भागने की आहट सुनकर एक गृहस्वामी की नींद खुली। घर में सामान बिखरा देख उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जांच करने पर एक साथ छह घरों में चोरी की घटना का खुलासा हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि चोरी के बाद जब वे चोरों की तलाश कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस गश्ती वाहन वहां से गुजरा, लेकिन रोकने के प्रयास के बावजूद नहीं रुका।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि इलाके में देर रात तक शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा करने का दावा किया है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top